-
☰
No image found.
राजस्थान: डी-सिल्टिंग परियोजना पर कांग्रेस ने पर्यावरण संरक्षण की मांग उठाई
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने वर्तमान में लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से चल रही आना सागर एवं वरुण सागर डी-सिल्टिंग परियोजना से उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं और संभावित पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विस्तार
राजस्थान: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने वर्तमान में लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से चल रही आना सागर एवं वरुण सागर डी-सिल्टिंग परियोजना से उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं और संभावित पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मांग की कि झीलों के मूल स्वरूप, जैव विविधता तथा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए डी-सिल्टिंग कार्य वैज्ञानिक, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अजमेर की ऐतिहासिक झीलों और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए परियोजना के प्रत्येक चरण की निगरानी आवश्यक है, ताकि पर्यावरण को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से परियोजना से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा स्थानीय नागरिकों और विशेषज्ञों की राय को भी महत्व देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के अवसर पर डॉ राजकुमार जयपाल अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर, फकरे मोईन, कमल वर्मा (प्रवक्ता, डीसीसी), अमित गर्ग, गजेंद्र सिंह रलावता, नोरत गुर्जर, विवेक पाराशर, नितिन जैन, कुशाल कोमल, नवीन कच्छावा, करतम मीणा, शैलेश गुप्ता, ईश्वर टहलयानी, कशिश बायला, मनीष सेन, सुमित मित्तल, चंद्रेश सुनिया, चंदू पालीवाल, परवेज खान, हेमराज खारोलिया, नवदीप सिंह, देशराज मेहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित, पर्यावरण संरक्षण तथा अजमेर की ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा के लिए पार्टी आगे भी जनभावनाओं की आवाज़ बुलंद करती रहेगी।
उत्तर प्रदेश: अब आधार सेवाओं के लिए नहीं होगी भागदौड़, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं
मध्य प्रदेश: 17 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक पद का कार्यवाहक प्रभार
उत्तर प्रदेश: शिक्षक संघ ने सहायक शिक्षा निदेशक का किया स्वागत, मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
मध्य प्रदेश: युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
मध्य प्रदेश: दतिया पुलिस के 17 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक के उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार
