Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: एसपी मयूर खंडेलवाल ने व्यापारियों और नागरिकों से किया जन संवाद

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 17/06/2026 01:49:30 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 17/06/2026 01:49:30 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने मंगलवार रात इंदरगढ़ नगर के गुलाब वाटिका में व्यापारी, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों के साथ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने मंगलवार रात इंदरगढ़ नगर के गुलाब वाटिका में व्यापारी, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों के साथ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सर्राफा व्यापारी, गल्ला व्यापारी, दुकानदारों सहित नगर के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। जन संवाद के दौरान एसपी मयूर खंडेलवाल ने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार या अपराधी तत्वों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

एसपी ने उपस्थित लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा विभागीय स्तर पर उनके सवालों का जवाब दिया। उन्होंने पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारी मंडल की ओर से एसपी मयूर खंडेलवाल, एसडीओपी अजय चानना और थाना प्रभारी गौरव शर्मा का शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुधीर अग्रवाल, डबरा गल्ला व्यापारी संघ अध्यक्ष मुन्नालाल जी, इंदरगढ़ गल्ला व्यापारी रामप्रकाश गुप्ता, गुलाब शिवहरे, बबलू सेठ सहितबड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे।


Featured News