-
☰
No image found.
गुजरात: व्यारा में अवैध रेत खनन का हुआ भन्दा फोड़, मशीनें और ट्रक हुए ज़ब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: तापी व्यारा के कंजा गांव स्थित तापी नदी के तल में चल रहे अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन ज़ब्त किए हैं।
विस्तार
गुजरात: तापी व्यारा के कंजा गांव स्थित तापी नदी के तल में चल रहे अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन ज़ब्त किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रांतीय अधिकारी, मामलतदार, भू-विज्ञान विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने हाल ही में तापी नदी के तल में अचानक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान नदी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत खनन किए जाने का खुलासा हुआ। इसके बाद प्रशासन ने मौके पर छापा मारकर 3 हिताची मशीनें, 10 डोंगियां (छोटी नावें) तथा रेत से भरे 2 हाईवे ट्रक ज़ब्त कर लिए। संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इस मामले की आगे की जांच तापी भू-विज्ञान विभाग द्वारा की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
उत्तर प्रदेश: अब आधार सेवाओं के लिए नहीं होगी भागदौड़, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं
मध्य प्रदेश: 17 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक पद का कार्यवाहक प्रभार
उत्तर प्रदेश: शिक्षक संघ ने सहायक शिक्षा निदेशक का किया स्वागत, मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
मध्य प्रदेश: युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
मध्य प्रदेश: दतिया पुलिस के 17 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक के उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार
