-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शिक्षक संघ ने सहायक शिक्षा निदेशक का किया स्वागत, मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जनपद मुरादाबाद की ओर से बुधवार, 17 जून 2026 को नवागंतुक मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) दिनेश सिंह यादव का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जनपद मुरादाबाद की ओर से बुधवार, 17 जून 2026 को नवागंतुक मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) दिनेश सिंह यादव का स्वागत एवं सम्मान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के मुख्य संरक्षक श्री नन्हें सिंह एवं जिलाध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बधाई पत्र सौंपते हुए संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और शिक्षक एवं कर्मचारियों के हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) मुरादाबाद राकेश चंद्र मौर्या को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने मांग की कि सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल के बाबुओं का ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2000 किया जाए। साथ ही संगठन ने सुझाव दिया कि वेतन बिल के इनपुट लेने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसमें सभी विद्यालयों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सके। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि जब वेतन बिल प्रस्तुत किया जाएगा, उसी समय इनपुट की मूल प्रति भी उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे दूर-दराज के विद्यालयों के कर्मचारियों को काफी सुविधा मिलेगी। मुख्य संरक्षक नन्हें सिंह ने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षक एवं कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करता रहेगा। जिलाध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जनपद मुरादाबाद सदैव शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के हितों के लिए पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में संगठन मंत्री अर्जुन सिंह, मंत्री धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रीता सिंह, मीडिया प्रभारी नकुल कुमार, मौ. जुहैब शकीब, निर्मल कुमार, संजय सिंह नरेश, कुशाग्र राज, उपासना गुप्ता, विशाल वर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: अब आधार सेवाओं के लिए नहीं होगी भागदौड़, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं
मध्य प्रदेश: 17 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक पद का कार्यवाहक प्रभार
मध्य प्रदेश: युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
मध्य प्रदेश: दतिया पुलिस के 17 आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक के उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार
