Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: सीआईए महेंद्रगढ़ ने अवैध हथियार के साथ शातिर आरोपी को दबोचा

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Namita Chauhan, Date: 11/06/2026 05:17:50 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 11/06/2026 05:17:50 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विस्तार

हरियाणा: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई जघन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10 जून को सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम मोडा वाला मंदिर, देवास रोड के पास मुस्तैदी से तैनात थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल निवासी खातोद के रूप में हुई है।


पुलिस टीम द्वारा जब आरोपी की नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और जिंदा कारतूस को जब्त कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ पहले भी गंभीर मामले दर्ज हैं। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस की इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


Featured News