Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: सिरसा में बाइक सवार युवक 11.91 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Avtar Singh , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 03/06/2026 03:42:27 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Avtar Singh ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 03/06/2026 03:42:27 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को गश्त के दौरान रोड़ी क्षेत्र के बांदर पत्ती से काबू किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ बग्गा पुत्र बलदेव सिंह निवासी बांदर पत्ती रोड़ी, जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम नियमित गश्त के दौरान रोड़ी से गांव बांदर पत्ती की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से बाइक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर युवक ने अचानक बाइक मोड़कर वहां से निकलने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को उस पर संदेह हुआ। 

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू कर लिया तथा राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 ग्राम 910 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी ने बताया कि मामले की आगामी जांच थाना रोड़ी पुलिस को सौंप दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उससे पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related News

मध्य प्रदेश: साईं स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

उत्तराखंड: भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 लाख रुपये का 37.696 किलो गांजा बरामद

उत्तर प्रदेश: देव प्राइमस अस्पताल की बढ़ीं मुश्किलें, डॉक्टर की योग्यता और आयुष्मान वसूली मामले की जांच तेज

उत्तराखंड: 34 यात्रियों की जान बचाकर शहीद हुए रोडवेज चालक बेनीराम ​​​​​​​

उत्तर प्रदेश: टीजीटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग की सेंध नाकाम, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार


Featured News