-
☰
Karnataka Love Affair: प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, नौकरी लगते ही प्रेमी ने भी तोड़ा रिश्ता, महिला ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
कर्नाटक: कर्नाटक में एक महिला ने अपने प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ दिया, जिसके बाद प्रेमी की सरकारी नौकरी लगी और उसने भी महिला को छोड़ दिया।
विस्तार
कर्नाटक: कर्नाटक में एक महिला ने अपने प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ दिया, जिसके बाद प्रेमी की सरकारी नौकरी लगी और उसने महिला को छोड़ दिया। दरअसल महिला के प्रेमी का नाम नवीन है। महिला और नवीन की मुलाकात तीन साल पहले हुई थी। दोनों की मुलाकात के बाद दोनो में जान पहचान बड़ी और फिर दोनों के बिच प्यार हो गया। कुछ समय बाद महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के पास रहने के लिए आ गई। इतना ही नहीं महिला अपने साथ अपने 2 छोटे बच्चों को भी लेकर आई। नवीन हुबली में पेपर वैन चलाता था। महिला ने प्रेमी पर भरोसा करते हुए पति को तलाक की अर्जी भी दे दी। कुछ समय बाद नवीन को केएसआरटीसी में नौकरी मिल गई। नौकरी मिलते ही उसके तेवर बदल गए, जिसके बाद से ही दोनों में झगड़े होने लगे थे। बीते बुधवार की दोपहर को दावणगेरे शहर के शामनूर रोड स्थित टैंक पार्क में महिला और नवीन की जमकर लड़ाई हुई थी। इसके बाद पार्क में लोग जमा हो गए। नवीन ने महिला पर गुस्से में हमला भी किया। मौजूद लोगों ने इस घटना की खबर पुलिस को दी और दावणगेरे बरंगे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने पुलिस के सामने नवीन पर अपने गहने और पैसे हड़पने का आरोप लगाया और शिकायत की। इसके साथ महिला ने आरोप लगाया की नवीन ने उसको धोखा दिया है। नवीन नशे की हालत में था। इसलिए पुलिस ने कहा कि वे उससे बाद में पूछताछ करेंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।