Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: 12 वर्षीय अलवीरा ने जूडो में जीता सिल्वर, नीमच पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/09/2026 12:22:32 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Khwaja Hussain ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/09/2026 12:22:32 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  शहर की महज 12 वर्षीय होनहार जूडो खिलाड़ी अलवीरा पिता अफजल खान, निवासी बगीचा नंबर 4 ने आगरा में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर नीमच जिले का नाम रोशन किया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश:  शहर की महज 12 वर्षीय होनहार जूडो खिलाड़ी अलवीरा पिता अफजल खान, निवासी बगीचा नंबर 4 ने आगरा में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर नीमच जिले का नाम रोशन किया है। अलवीरा जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नीमच से आगरा गई थीं, जहां उन्होंने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

आज नीमच पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी अलवीरा का परिवारजनों, कोच और मित्रों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल की थाप, फूल-मालाओं और गर्मजोशी भरे स्वागत के बीच 12 वर्षीय खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर सभी ने गर्व जताया। इस अवसर पर अलवीरा का पूरा परिवार, उनकी फ्रेंड, बघाना के शराफत भाई एवं कोच भारत सिंह कुमावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अलवीरा की इस शानदार सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related News

उत्तर प्रदेश: वृंदावन पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, 1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में शिक्षक दिवस पर 29 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम-सीडीओ और एसपी ने बढ़ाया मान

उत्तर प्रदेश: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद डंपर ने युवक को रौंदा, चार लोग घायल

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां

उत्तर प्रदेश: नोएडा ISKCON मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

राजस्थान: शनिधाम आली में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन को लगी लंबी कतारें


Featured News