Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: वर्षा से पहले पोरसा के 80% नालों की सफाई पूरी, चार दिन में कार्य होगा पूर्ण; जलभराव से राहत की उम्मीद

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 27/06/2026 01:05:12 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/06/2026 01:05:12 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: आगामी मानसून को देखते हुए पोरसा नगर पालिका द्वारा शहर के प्रमुख नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। लगभग 25 लाख रुपये की लागत से ठेके के माध्यम से कराए जा रहे इस अभियान का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है

विस्तार

मध्य प्रदेश: आगामी मानसून को देखते हुए पोरसा नगर पालिका द्वारा शहर के प्रमुख नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। लगभग 25 लाख रुपये की लागत से ठेके के माध्यम से कराए जा रहे इस अभियान का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। नगर पालिका का दावा है कि अगले दो से चार दिनों में शेष सफाई कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा, जिससे इस वर्ष शहर की गलियों में जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है। नगर पालिका द्वारा जोटई रोड, अंबाह रोड, भिंड रोड, अटेर रोड, सब्जी मंडी रोड, धनेटा रोड, बायपास रोड सहित शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई कराई जा रही है। सफाई कार्य की लगातार निगरानी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुशमा देवी रामवीर सिंह तोमर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अवधेश सिंह सेंगर, सब इंजीनियर संजय वर्मा एवं स्वच्छता निरीक्षक संतोष सिंह तोमर द्वारा की जा रही है। नगर पालिका के अनुसार सफाई अभियान के तहत पहले दिन नालों से गाद और कचरा निकाला जाता है तथा दूसरे दिन ट्रॉलियों के माध्यम से उसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जाता है। इससे नालों की जल निकासी क्षमता बढ़ रही है और बारिश के दौरान पानी के सुचारु प्रवाह में मदद मिलेगी।


लोगों ने जताई संतुष्टि नालों की सफाई को लेकर शहरवासियों ने संतोष व्यक्त किया है।
पूर्व पार्षद अशोक सिंह तोमर ने कहा कि इस वर्ष नगर पालिका ने समय रहते नालों की सफाई का टेंडर जारी किया और ठेकेदार द्वारा निर्धारित समय पर बेहतर ढंग से कार्य कराया जा रहा है। इससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है। सुनील सखवार (जगदीशगढ़) का कहना है कि इस बार नालों की व्यवस्थित सफाई की गई है, जिससे शहर में बारिश का पानी भरने की संभावना कम रहेगी। भाजपा नेता राजीव शर्मा ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार नालों की सफाई अधिक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से हो रही है। इससे वर्षा ऋतु में आम नागरिकों को राहत मिलेगी।
वहीं सब्जी मंडी व्यापारी राजवीर सिंह ने नगर पालिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समय पर और सही तरीके से कराई जा रही सफाई से शहरवासियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा तथा बारिश के दौरान बाजार और गलियों में जलभराव की समस्या नही  होगी। नगर पालिका की उम्मीद

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शेष सफाई कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यदि बारिश सामान्य रहती है और नालों में कचरा नहीं डाला गया, तो इस वर्ष शहर में जलभराव की स्थिति पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि नालों में कचरा न डालें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।