Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: ग्राम धनेटा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , Date: 28/02/2026 05:36:26 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh Tomar ,
  • Date:
  • 28/02/2026 05:36:26 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: तहसील पोरसा के अंतर्गत ग्राम धनेटा में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई शनिवार को सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। यह कार्रवाई तहसीलदार पोरसा के न्यायालय द्वारा पारित आदेश के पालन में की गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: तहसील पोरसा के अंतर्गत ग्राम धनेटा में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई शनिवार को सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। यह कार्रवाई तहसीलदार पोरसा के न्यायालय द्वारा पारित आदेश के पालन में की गई। न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 0081/अ-68/2025-26 में ओमप्रकाश, रामनरेश एवं रामरूप पुत्रगण राम दुलारे, जाति ठाकुर, निवासी ग्राम धनेटा द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जाना सिद्ध पाया गया था। मामले में आवेदक किशनपाल सिंह तोमर, निवासी धनेटा थे। प्रशासन द्वारा जिन भूमि खंडों से अतिक्रमण हटाया गया, उनमें सर्वे नंबर 423 रकबा 0.073 हेक्टेयर (चाह मय नेहची), सर्वे नंबर 424 रकबा 0.105 हेक्टेयर (खलियान) एवं सर्वे नंबर 425 रकबा 0.042 हेक्टेयर (खलियान) शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। अतिक्रमण हटाने हेतु गठित दल में नायब तहसीलदार श्याम सुंदर सिंह,राजस्व निरीक्षक अरविन्द्र सिकरवार, पटवारी रमन प्रताप सेगर (ग्राम धनेटा), शांतेष तोमर (कस्बा पोरसा), शैलेन्द्र तोमर (सेंथरा अहीर) एवं धर्मेन्द्र कैमोर (ग्राम भजपुरा) शामिल रहे। साथ ही, संभावित विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस थाना पोरसा से भी पर्याप्त बल तैनात किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।