Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: BSP को मिला शाक्य समाज का साथ, अभियान को मिली मजबूती

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 27/06/2026 02:12:40 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 27/06/2026 02:12:40 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: इटावा के बहुजन समाज पार्टी BSP की जनहितैषी नीतियों और सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की विचारधारा से प्रेरित होकर इटावा में पार्टी का कुनबा और मजबूत हो गया है। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: इटावा के बहुजन समाज पार्टी BSP की जनहितैषी नीतियों और सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की विचारधारा से प्रेरित होकर इटावा में पार्टी का कुनबा और मजबूत हो गया है। शाक्य समाज के दिग्गज नेता और पूर्व बीडीसी (BDC) सदस्य श्यामवीर शाक्य जी ने अपने अनेक साथियों के साथ बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया हैपार्टी कार्यालय पर आयोजित एक सादे और गरिमापूर्ण समारोह में शाक्य समाज के कई अन्य प्रमुख लोगों ने भी बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। 

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिलाई सदस्यता

पार्टी में शामिल हुए सभी नए साथियों का बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया इस दौरान मुख्य रूप से भाईचारा कमेटी, BSP जिला इटावा के श्री प्रबल प्रताप शाक्य जी जिला संयोजक, ओबीसी और श्री बी. पी. सिंह जाटव जी जिला संयोजक उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

इटावा में मजबूत होगा भाईचारा

इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व बीडीसी सदस्य श्यामवीर शाक्य जी और शाक्य समाज के अन्य सम्मानित नेताओं के आने से जमीनी स्तर पर पार्टी को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के हाथों को मजबूत करने और इटावा में बहुजन आंदोलन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संतोष आनंद कुमार, सौरभ जाटव, सुशील गौतम एडवोकेट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।