-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, घनश्याम सिंह ने किया नामांकन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उप चुनाव के तहत सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने न्यू कलेक्ट्रेट पहुंच कर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उप चुनाव के तहत सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने न्यू कलेक्ट्रेट पहुंच कर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, सह प्रभारी व सांसद संजना जाटव, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सांसद अशोक सिंह, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, विधायक दिनेश गुर्जर, विधायक पंकज उपाध्याय, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, प्रभु सिंह ठाकुर पूर्व मंत्री, पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, तरवर सिंह लोधी, जिला संगठन प्रभारी रामलखन डंडोतिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, श्री सिंह के भतीजे दतिया महाराजा अरुणादित्य देव व पुत्री माण्डवी कुमारी साथ में उपस्थित रही। इससे पहले श्री सिंह ने दतिया नगर की कुलदेवी श्री विजयकाली माता एवं प्रसिद्ध शक्तिपीठ पीताम्बरा मंदिर पहुंच कर मां बगुलामुखी के चरणों में मत्था टेका एवं चुनाव में विजयश्री के लिए प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ हुआ केस दर्ज
उत्तर प्रदेश: एकतरफा प्यार में मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर की हत्या, बचाने आई स्टाफ नर्स भी हुआ घायल
उत्तर प्रदेश: 'एक मुट्ठी अनाज' अभियान के तहत अमावस्या पर भव्य भंडारा, सेवा और समरसता का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश: अवैध तमंचे के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कारतूस भी किया बरामद
राजस्थान: चारागाह और सरकारी भूमि आवंटन पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की करी मांग
