Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सौसर में मीडिया संघ की बैठक हुई आयोजित, श्रमिकों के शोषण का मुद्दा उठा, श्रम आयुक्त से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Rakesh Mathankar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 02/11/2026 01:50:44 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Mathankar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 02/11/2026 01:50:44 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सौसर मीडिया संघ तहसील सौसर की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश सचिव रमेश पातुरकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: सौसर मीडिया संघ तहसील सौसर की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश सचिव रमेश पातुरकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही श्रमिकों के कथित शोषण का मुद्दा उठाते हुए जल्द ही श्रम आयुक्त से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं पर पदाधिकारियों ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कामगारों को उचित वेतन, निर्धारित सुविधाएं और सम्मानजनक कार्य वातावरण मिलना चाहिए। श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना आवश्यक है। इस संबंध में मध्य प्रदेश मीडिया संघ का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही श्रम आयुक्त से मुलाकात कर श्रमिकों की समस्याओं को सामने रखेगा और उचित कार्रवाई की मांग करेगा।

बैठक में संगठन को तहसील एवं जिला स्तर पर विस्तार देने, नए सदस्यों को जोड़ने और मीडिया कर्मियों के बीच आपसी समन्वय एवं एकजुटता बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा सौसर में संगठन की ओर से एक विशाल आयोजन कराने की योजना पर चर्चा हुई। आगामी त्योहारों के दौरान सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने पर भी सहमति बनी। बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश बागड़े, तहसील अध्यक्ष गिरधर चांडक, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सोनी, तहसील ब्लॉक सचिव राजेश माथनकर, प्रदेश महामंत्री रमेश पाथे, कोषाध्यक्ष नीलेश डवले, महिला जिला अध्यक्ष सविता हिंगवे, सदस्य गंगा कोरड़े, उमेश गुहे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और श्रमिकों सहित आम नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया।

Related News

बिहार: नवादा में सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

बिहार: नवादा के गोनावां में टॉपर्स कॉन्वेंट स्कूल की नई शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन

बिहार: नवादा में संकट मोचन मंदिर की जमीन पर कब्जे का लगा आरोप, आश्रम निर्माण रोकने के लिए महंथ को जान से मारने की दी धमकी

उत्तर प्रदेश: वार्ड नंबर 11 पहुंचे विधायक वासुदेव देवनानी, क्षेत्रवासियों की सुनी गई समस्याएं, दिवाली बाद समाधान का दिया आश्वासन

राजस्थान: दिवाली कप शतरंज प्रतियोगिता का उपमहापौर सरोज कंवर ने किया उद्घाटन, पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: दत्तनगर में डॉ. विजयलक्ष्मी ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक


Featured News