Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा में संकट मोचन मंदिर की जमीन पर कब्जे का लगा आरोप, आश्रम निर्माण रोकने के लिए महंथ को जान से मारने की दी धमकी

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Guddu Singh , बिहार  Edited By: Shikha Pandey, Date: 02/11/2026 03:03:20 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Guddu Singh ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 02/11/2026 03:03:20 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा जिले के प्रसिद्ध श्री संकट मोचन मंदिर की जमीन पर कथित रूप से कब्जा करने के प्रयास और आश्रम निर्माण में बाधा डालने का मामला सामने आया है।

विस्तार

बिहार: नवादा जिले के प्रसिद्ध श्री संकट मोचन मंदिर की जमीन पर कथित रूप से कब्जा करने के प्रयास और आश्रम निर्माण में बाधा डालने का मामला सामने आया है। मंदिर के महंथ नकुल कुमार पाण्डेय उर्फ महंथ नकुल दास ने इस संबंध में अनुमंडल दंडाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा को लिखित आवेदन देकर प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। महंथ द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, वे वर्तमान में श्री संकट मोचन मंदिर, नवादा में महंथ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर की जमीन वर्ष 1960-61 से पूर्व गुरु ग्रंथ साहिब करतार दास को सेवायत के रूप में प्राप्त हुई थी। इसी जमीन पर श्री संकट मोचन मंदिर आश्रम के निर्माण की योजना बनाई गई है।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 15 अगस्त 2026 को आश्रम निर्माण के लिए स्थल पर निर्माण सामग्री जमा की जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर महंथ तथा उनके सहयोगियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अपमानित किया। महंथ का आरोप है कि उक्त लोगों ने आश्रम निर्माण कार्य जारी रखने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही झूठे मुकदमों में फंसाने की चेतावनी भी दी गई। घटना के बाद महंथ और उनके सहयोगियों में भय का माहौल बना हुआ है।

महंथ नकुल कुमार पाण्डेय ने प्रशासन से मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने आश्रम निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देने तथा मंदिर के महंथ और उनके सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि वे भयमुक्त होकर अपना धार्मिक एवं सामाजिक कार्य कर सकें। आवेदन की प्रतिलिपि अंचलाधिकारी, नवादा और थानाध्यक्ष, नवादा को भी सूचनार्थ भेजी गई है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों पर प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के पीतल नगरी में स्मार्ट सिटी के कार्यों पर उठे सवाल, जलभराव से दुकानदार परेशान

उत्तर प्रदेश: अकोढ़ी में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बयान पर बवाल, परशुराम सेना ने फूंका पुतला

 उत्तर प्रदेश: 15 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: पांचवें प्रयास में भू-वैज्ञानिक बनीं आस्था सिंह, पैतृक गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: भतड़ा गांव में 9.36 करोड़ की लागत से बनने वाले 30 शैय्या आयुष अस्पताल का भूमि पूजन हुआ सम्पन्न

उत्तर प्रदेश: खेत में धूप सेंकता दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दिखी दहशत


Featured News