-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में आतिशबाजी की दुकान के पास अवैध गोदाम पकड़ा, 70 कार्टून पटाखे हुए सील
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दीपावली के मद्देनजर आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दीपावली के मद्देनजर आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम चंदपुर विचपुरी में प्रशासनिक टीम ने आतिशबाजी की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान के बराबर स्थित एक अन्य भवन में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण पाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर इसिता किशोर, तहसीलदार सदर तथा क्षेत्रीय लेखपाल प्रियंक मिश्रा ने ग्राम चंदपुर विचपुरी स्थित हितैशी ट्रेडर्स की आतिशबाजी दुकान का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान संचालिका शालिनी सिंह पत्नी केपी सिंह मौके पर उपस्थित थीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकान के आतिशबाजी लाइसेंस की जांच की। जांच में लाइसेंस का नवीनीकरण 9 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2027 तक पाया गया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान दुकान के बराबर स्थित एक अन्य भवन को गोदाम के रूप में इस्तेमाल किए जाने और उसमें बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का भंडारण किए जाने का मामला सामने आया। अधिकारियों के मुताबिक, गोदाम में 70 गत्ते और कार्टून पटाखों से भरे हुए मिले। इसके अतिरिक्त कुछ विस्फोटक सामग्री खुले में भी रखी गई थी, जो सुरक्षा नियमों के लिहाज से गंभीर लापरवाही मानी गई। लाइसेंस की निर्धारित शर्तों और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से भंडारित आतिशबाजी को दुकान के बराबर स्थित गोदाम में रखवाकर सील कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की हुई जांच, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में लगा वामा वेलनेस कैंप, पुलिस परिवारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
उत्तर प्रदेश: यातायात माह हुआ शुरू, डीआईजी और एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
