-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बार एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट में रेड इलेवन बनी चैंपियन, ग्रीन इलेवन को 70 रन से हराया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी, मुरादाबाद की ओर से आयोजित वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्टेडियम, रामगंगा विहार में खेला गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी, मुरादाबाद की ओर से आयोजित वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्टेडियम, रामगंगा विहार में खेला गया। फाइनल में रेड इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन इलेवन को 70 रन से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। कार्यक्रम का शुभारंभ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने टॉस उछालकर किया। रेड इलेवन के कप्तान राधे मोहन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड इलेवन ने निर्धारित पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद सैफान ने 28 गेंदों पर छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए। नवाज इंतजार ने 20 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाकर 30 रन की तेज पारी खेली, जबकि माजिद ने 19 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए। ग्रीन इलेवन की ओर से अरविंद शर्मा और राजीव चौधरी ने दो-दो विकेट लिए। विजेंद्र सैनी, शशांक ठाकुर, पियूष बिश्नोई और नवनीत सक्सेना को एक-एक विकेट मिला। 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन इलेवन की टीम 18 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से राजीव चौधरी ने 23 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। कप्तान कुलदीप त्यागी ने 14 रन और शुभम ने 10 रन का योगदान दिया। रेड इलेवन की ओर से कप्तान राधे मोहन ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए। सैफान और माजिद ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि नवाज इंतजार और कुलदीप सक्सेना को एक-एक विकेट मिला। सैफान बने फाइनल के मैन ऑफ द मैच पुरस्कार वितरण समारोह में फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद सैफान को दिया गया। पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए मोहम्मद सोहेल हाशमी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया, जबकि शानदार प्रदर्शन के लिए नवाज इंतजार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। रविवार को ब्लू इलेवन और ग्रीन इलेवन के बीच हुए मुकाबले में आफताब पाशा को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। रेड इलेवन और येलो इलेवन के बीच हुए मुकाबले में यह पुरस्कार नवाज इंतजार को मिला था। न्यायिक अधिकारियों ने की आयोजन की सराहना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह रहे। उन्होंने बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट की सराहना की और बार एवं बेंच के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से जल्द ही मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित कराने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश लारा कोर्ट जैगमउद्दीन ने कहा कि अधिवक्ताओं का कार्य तनावपूर्ण होता है। ऐसे में क्रिकेट जैसे आयोजन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ आपसी मेलजोल भी बढ़ाते हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने उपस्थित न्यायिक अधिकारियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रीमती अंजना, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश चंद्र मिश्रा, कृष्ण कुमार, जितेंद्र सिंह, अरुण कुमार, घनेन्द्र कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी, रेलवे मजिस्ट्रेट सर्वेश मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी, एसीजेएम पंचम प्रत्यूष गुप्ता, सिविल जज श्रीमती मीनाक्षी और अनन्या सिंह सहित अनेक न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, एल्डर कमेटी के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय गुप्ता एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव और अशोक सक्सेना, पूर्व महासचिव राकेश जौहरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन, कोषाध्यक्ष अजय बंसल, उपाध्यक्ष पुनीत चौहान, संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, कार्यकारिणी सदस्यों और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
उत्तर प्रदेश: बरखा रानी को फिल्म ‘बूंद-बूंद है अनमोल’ के लिए मिला बेस्ट स्क्रिप्ट राइटिंग सम्मान
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं के झोले काटती थीं, दो महिलाएं हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की हुई जांच, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था परखी
