Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: वार्ड नंबर 11 पहुंचे विधायक वासुदेव देवनानी, क्षेत्रवासियों की सुनी गई समस्याएं, दिवाली बाद समाधान का दिया आश्वासन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohammad Gulfam , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 02/11/2026 02:59:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohammad Gulfam ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 02/11/2026 02:59:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वासुदेव देवनानी ने वार्ड नंबर 11 स्थित लौंगिया मोहल्ले का दौरा कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वासुदेव देवनानी ने वार्ड नंबर 11 स्थित लौंगिया मोहल्ले का दौरा कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान वार्ड पार्षद सोफिया कुरैशी भी मौजूद रहीं। स्थानीय लोगों ने मोहल्ले की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की। दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों ने मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक वासुदेव देवनानी ने लोगों की शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिवाली के बाद संबंधित समस्याओं पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 11 लाख 80 हजार रुपये का फंड उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई। प्रस्तावित सामुदायिक भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को सामाजिक, धार्मिक और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। विधायक वासुदेव देवनानी ने पार्षद सोफिया कुरैशी और क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों तथा समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वस्त किया। उनके दौरे से स्थानीय लोगों में क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जगी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: अकोढ़ी में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बयान पर बवाल, परशुराम सेना ने फूंका पुतला

 उत्तर प्रदेश: 15 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: पांचवें प्रयास में भू-वैज्ञानिक बनीं आस्था सिंह, पैतृक गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: भतड़ा गांव में 9.36 करोड़ की लागत से बनने वाले 30 शैय्या आयुष अस्पताल का भूमि पूजन हुआ सम्पन्न

उत्तर प्रदेश: खेत में धूप सेंकता दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दिखी दहशत

उत्तर प्रदेश: बरेली में आतिशबाजी की दुकान के पास अवैध गोदाम पकड़ा, 70 कार्टून पटाखे हुए सील


Featured News