Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दत्तनगर में डॉ. विजयलक्ष्मी ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Bihari Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 02/11/2026 02:51:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Bihari Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 02/11/2026 02:51:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोंडा नवाबगंज क्षेत्र के दत्तनगर में डॉ. विजयलक्ष्मी ने स्वास्थ्य जागरूकता पहल के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर उपचार और दवाओं के सही इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोंडा नवाबगंज क्षेत्र के दत्तनगर में डॉ. विजयलक्ष्मी ने स्वास्थ्य जागरूकता पहल के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर उपचार और दवाओं के सही इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाइयों का सेवन करने से बचने और जरूरत के अनुसार ही दवा लेने की अपील की। डॉ. विजयलक्ष्मी ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सही उपचार और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। मरीजों को योग्य चिकित्सक से परामर्श लेकर ही दवाइयों का सेवन करना चाहिए। उन्होंने साइकोलॉजी ट्रीटमेंट और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि उनके ससुर जी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अच्छी दवाइयां और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना था। इसी सोच के तहत ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उचित इलाज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डॉ. विजयलक्ष्मी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बीमारी की स्थिति में योग्य चिकित्सक से संपर्क करें और बिना जरूरत दवाइयां लेने से बचें।

Related News

उत्तर प्रदेश: अकोढ़ी में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बयान पर बवाल, परशुराम सेना ने फूंका पुतला

 उत्तर प्रदेश: 15 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: पांचवें प्रयास में भू-वैज्ञानिक बनीं आस्था सिंह, पैतृक गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: भतड़ा गांव में 9.36 करोड़ की लागत से बनने वाले 30 शैय्या आयुष अस्पताल का भूमि पूजन हुआ सम्पन्न

उत्तर प्रदेश: खेत में धूप सेंकता दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दिखी दहशत

उत्तर प्रदेश: बरेली में आतिशबाजी की दुकान के पास अवैध गोदाम पकड़ा, 70 कार्टून पटाखे हुए सील


Featured News