-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 44 गांवों के किसानों का ऐलान, 16 नवंबर से धरना और परी चौक पर किया चक्का जाम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा चार प्रतिशत अतिरिक्त प्लॉट की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 44 गांवों के किसानों ने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा चार प्रतिशत अतिरिक्त प्लॉट की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 44 गांवों के किसानों ने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। गांव पाली में आयोजित महापंचायत में करीब 600 किसानों ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर आगे की रणनीति तैयार की। महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 15 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है, तो 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही परी चौक पर चक्का जाम करने का भी ऐलान किया गया। महापंचायत में किसानों ने कहा कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से चार प्रतिशत अतिरिक्त प्लॉट की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान कई बार आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और गिरफ्तारियां भी हुईं, लेकिन अब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। किसानों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। किसानों ने बताया कि बीते 22 अक्टूबर को भी वे अपनी मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे बढ़ने से रोक दिया था। इसके बावजूद किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने पर अडिग हैं। महापंचायत में प्राधिकरण, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि 15 नवंबर तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो 16 नवंबर से आंदोलन व्यापक स्तर पर शुरू किया जाएगा। किसानों ने परी चौक पर चक्का जाम करने की घोषणा करते हुए कहा कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। महापंचायत में बाबा संतराम, बीडीसी मुखिया, रूपा भाटी, रघुराज भाटी, ब्रह्मपाल प्रधान और भीम सिंह सहित क्षेत्र के किसान एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। महापंचायत में शामिल किसानों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए चार प्रतिशत अतिरिक्त प्लॉट की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की हुई जांच, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में लगा वामा वेलनेस कैंप, पुलिस परिवारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
उत्तर प्रदेश: यातायात माह हुआ शुरू, डीआईजी और एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
