-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में 10 लाख की अवैध शराब और बोलेरो हुई जब्त, चालक हुआ फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिले में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब और एक बोलेरो वाहन जब्त किया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिले में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब और एक बोलेरो वाहन जब्त किया है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना गाडरवारा पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गाडरवारा-करेली रोड पर भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गाडरवारा शुभम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम ने सूचना के आधार पर गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर घेराबंदी की। इस दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक MP 49 T 0946 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। तलाशी के दौरान बोलेरो से 11 पेटी देशी प्लेन शराब और 39 पेटी देशी मसाला शराब, कुल 50 पेटियां बरामद की गईं। इनमें कुल 2500 पाव शराब, जिसकी मात्रा लगभग 450 बल्क लीटर बताई गई है, शामिल है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 2 लाख 89 हजार रुपये तथा बोलेरो वाहन की कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अवैध शराब और बोलेरो वाहन को मौके पर जब्त कर लिया है। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फरार चालक की पहचान और तलाश के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान के साथ सहायक उपनिरीक्षक विवेक मेहरा, राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रामगोपाल राजपूत, भुवन लाल, वरिष्ठ आरक्षक महेंद्र बावरिया, रूपेंद्र चौबे, राकेश झा तथा आरक्षक दिनेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, यश मेहरा और रामसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की हुई जांच, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में लगा वामा वेलनेस कैंप, पुलिस परिवारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
उत्तर प्रदेश: यातायात माह हुआ शुरू, डीआईजी और एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
