Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भतड़ा गांव में 9.36 करोड़ की लागत से बनने वाले 30 शैय्या आयुष अस्पताल का भूमि पूजन हुआ सम्पन्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 02/11/2026 04:16:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 02/11/2026 04:16:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर के जिगना क्षेत्र अंतर्गत भतड़ा गांव में रविवार, 1 नवंबर 2026 को 30 शैय्या एकीकृत आयुष आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर के जिगना क्षेत्र अंतर्गत भतड़ा गांव में रविवार, 1 नवंबर 2026 को 30 शैय्या एकीकृत आयुष आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। लगभग 9 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल को क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति मंजू रानी सिंह चौहान, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह एवं छानबे विधायक रिंकी कोल सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आचार्य विनय दुबे महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई।इस अस्पताल की स्थापना की पहल का श्रेय उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' को दिया जा रहा है। अस्पताल के निर्माण से जिगना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आयुर्वेदिक एवं अन्य आयुष चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

 

इससे लोगों को उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।कार्यक्रम में कल्प राज सिंह, महेंद्र गिरी, कमलेश चंद्र तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक योगेश कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर कल्पराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से आयुर्वेदिक अस्पताल की मांग कर रहे थे। 30 शैय्या वाले अस्पताल के निर्माण की पहल से क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल बनने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।9 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल के भूमि पूजन के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब क्षेत्रवासियों को अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने और चिकित्सा सेवाएं शुरू होने का इंतजार है।