-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के पीतल नगरी में स्मार्ट सिटी के कार्यों पर उठे सवाल, जलभराव से दुकानदार परेशान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद पीतल नगरी क्षेत्र में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद पीतल नगरी क्षेत्र में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी है। क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे होने, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और जलभराव की समस्या के कारण दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता और व्यवस्थाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह पानी जमा होने से दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है, जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, पाइपलाइन में खराबी के कारण पानी की समस्या भी बनी हुई है। मौके पर मौजूद एडवोकेट विजय शर्मा ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर गड्ढों, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की, ताकि स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान अमित गुप्ता, लक्ष्मण सैनी, विपिन सैनी, अंकुर सक्सेना और कृष्णपाल सहित कई स्थानीय दुकानदार मौजूद रहे। सभी ने संबंधित विभाग से समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग की।
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की हुई जांच, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था परखी
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में लगा वामा वेलनेस कैंप, पुलिस परिवारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
उत्तर प्रदेश: यातायात माह हुआ शुरू, डीआईजी और एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
