-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: गौ संरक्षण को लेकर तहसील में सौंपा गया ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: गो माता को संपूर्ण भारत में कानूनी सुरक्षा प्रदान करने हेतु सेवढ़ा तहसील में सौंपा गया ज्ञापन सेवढ़ा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: गो माता को संपूर्ण भारत में कानूनी सुरक्षा प्रदान करने हेतु सेवढ़ा तहसील में सौंपा गया ज्ञापन सेवढ़ा। गौ माता को संपूर्ण भारत में सशक्त एवं प्रभावी कानूनी संरक्षण प्रदान करने की मांग को लेकर आज सेवढ़ा तहसील में सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति, भगुवा रामपुरा के सदस्यों द्वारा तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में समिति के पदाधिकारियों ने उल्लेख किया कि गौ माता भारतीय संस्कृति, धर्म एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। इसके बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों में गौवंश के प्रति हो रहे अत्याचार, अवैध तस्करी एवं वध की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। समिति ने शासन-प्रशासन से मांग की कि पूरे देश में गौ हत्या पर एक समान कठोर कानून लागू किया जाए तथा गौ तस्करी एवं अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही गौशालाओं के संचालन के लिए पर्याप्त संसाधन एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा गौवंश की सुरक्षा के लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन की भी मांग की गई।इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें प्रस्तुत करते हुए तहसीलदार महोदय से अनुरोध किया कि वे इस ज्ञापन को उच्च स्तर तक प्रेषित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। तहसीलदार महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश: केआरजी कॉलेज में क्रीड़ा सम्मान, छात्राओं को दी शिक्षा की प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: महिला जनआक्रोश मार्च में नारी शक्ति का बड़ा प्रदर्शन, जनसमर्थन उमड़ा
मध्य प्रदेश: सड़कों पर ई-रिक्शाओं का हुआ कब्जा, जाम, हादसे और अव्यवस्था से जनता हुई बेहाल
बिहार: सदर अस्पताल में दलालों और अव्यवस्थाओं पर सख्ती की मांग, डीएम ने सुधार का दिया आश्वासन
उत्तर प्रदेश: 9400 व्हाट्सएप अकाउंट बैन, संदिग्ध सिम जल्द ब्लॉक करने की तैयारी
उत्तराखंड: भूलीगांव इंटर कॉलेज में अधूरा निर्माण बना खतरा, छात्रों की सुरक्षा और पढ़ाई दांव पर
