Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पूर्व बसपा नेता से मारपीट के आरोपी राजा बड़ौनी ने एसपी को बर्खास्त करने की दी धमकी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , Date: 24/01/2026 02:17:28 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Date:
  • 24/01/2026 02:17:28 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  पूर्व बसपा नेता लोकेंद्र अहिरवार के साथ मारपीट के आरोपी राजा बड़ौनी ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज वर्मा को बर्खास्त करने की धमकी दी है राजा बड़ौनी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि अगर एफआईआर से उसके पिता और भाइयों के नाम नहीं हटाए गए

विस्तार

मध्य प्रदेश:  पूर्व बसपा नेता लोकेंद्र अहिरवार के साथ मारपीट के आरोपी राजा बड़ौनी ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज वर्मा को बर्खास्त करने की धमकी दी है राजा बड़ौनी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि अगर एफआईआर से उसके पिता और भाइयों के नाम नहीं हटाए गए, तो वह एसपी और टीआई को बर्खास्त करवा दूंगा राजा बड़ौनी ने वीडियो में कहा, "लोकल नेता से मारपीट मैंने की है एसपी साहब, कहीं आपको बर्खास्त न होना पड़े मैं 20 हजार लोगों को साथ लेकर चलता हूं उसने यह भी दावा किया कि उसके पिता और भाई इस मामले में शामिल नहीं थे। पुलिस के अनुसार, राजा बड़ौनी एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं एसपी सूरज वर्मा ने कहा है कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 


राजा बड़ौनी के इस बयान पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है पुलिस अधिकारी उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर रहे हैं, राजा बड़ौनी के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, और अब इस नए मामले में भी उसकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है इस बीच, लोकेंद्र अहिरवार ने कहा है कि वह राजा बड़ौनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे उन्होंने कहा, "मैं अपने साथ हुई मारपीट के मामले में न्याय चाहता हूं राजा बड़ौनी को उसके किए की सजा मिलनी चाहिए देखना होगा कि राजा बड़ौनी के इस बयान पर पुलिस और प्रशासन क्या कार्रवाई करते हैं। 
 

Related News

उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन

हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित 

उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए करी बैठक

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल और लूट करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार: प्रस्तावित चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उम्मीद


Featured News