-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: जनगणना कार्य को लेकर पटवारियों और फील्ड अधिकारियों का प्रशिक्षण जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना में आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, सटीक एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनगणना संबंधी डीएलएच एवं बी-हैंडबुक के विषय में पटवारियों तथा नगरीय निकायों के फील्ड स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पुरानी जिला पंचायत सभागार, मुरैना में आयोजित किया जा रहा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना में आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, सटीक एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनगणना संबंधी डीएलएच एवं बी-हैंडबुक के विषय में पटवारियों तथा नगरीय निकायों के फील्ड स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पुरानी जिला पंचायत सभागार, मुरैना में आयोजित किया जा रहा है। भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री सुनील त्यागी के मार्गदर्शन में प्रतिभागी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, प्रपत्रों, अभिलेखों एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, आंकड़ों के संकलन, अभिलेखों के संधारण तथा फील्ड स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे आगामी जनगणना कार्य को प्रभावी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित किया जा सके।
उत्तर प्रदेश: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ हुआ केस दर्ज
उत्तर प्रदेश: एकतरफा प्यार में मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर की हत्या, बचाने आई स्टाफ नर्स भी हुआ घायल
उत्तर प्रदेश: 'एक मुट्ठी अनाज' अभियान के तहत अमावस्या पर भव्य भंडारा, सेवा और समरसता का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश: अवैध तमंचे के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कारतूस भी किया बरामद
मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, घनश्याम सिंह ने किया नामांकन
राजस्थान: चारागाह और सरकारी भूमि आवंटन पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की करी मांग
