Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बस स्टैंड पर मिली दो बच्चियां, पुलिस ने पिता से मिलाया

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 11/06/2026 05:16:23 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 11/06/2026 05:16:23 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना भगुवापुरा पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 09 जून 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि दो छोटी बच्चियां बस स्टैंड भगुवापुरा पर अकेली बैठी हुई हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना भगुवापुरा पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 09 जून 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि दो छोटी बच्चियां बस स्टैंड भगुवापुरा पर अकेली बैठी हुई हैं। सूचना मिलते ही थाना भगुवापुरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चियों से नाम एवं पता पूछा। बच्चियों ने अपने नाम राशि पुत्री केदार कुशवाह, उम्र 5 वर्ष एवं नेन्शी पुत्री केदार कुशवाह, उम्र 3 वर्ष, निवासी ग्राम अणूपुरा होना बताया। पुलिस द्वारा तत्परता से बच्चियों के परिजनों का पता लगाकर उनसे संपर्क किया गया। इसके पश्चात उनके पिता श्री केदार सिंह कुशवाह पिता श्री हरीप्रसाद कुशवाह, निवासी ग्राम अणूपुरा, थाना गोहद, जिला भिण्ड को थाना बुलाया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों बच्चियों को उनके पिता के सुपुर्द किया गया। अपनी बच्चियों को सकुशल पाकर परिजनों ने दतिया पुलिस एवं थाना भगुवापुरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। सराहनीय भूमिका इस कार्य में थाना प्रभारी भगुवापुरा उप निरीक्षक शाकिर अली खान, सउनि कोकसिंह रावत, प्रधान आरक्षक रवि दुबे एवं आरक्षक हरिमोहन की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है।


Featured News