-
☰
राजस्थान: भैंसलाना व सुजातनगर में नशा व साइबर क्राइम जागरूकता शिविर आयोजित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपूतली-बहरोड़ सचिव डिम्पल जंडैल के निर्देशन में ग्राम भैंसलाना व सुजातनगर स्थित विद्यालयों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवैध तस्करी व साईबर क्राईम जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
विस्तार
राजस्थान: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपूतली-बहरोड़ सचिव डिम्पल जंडैल के निर्देशन में ग्राम भैंसलाना व सुजातनगर स्थित विद्यालयों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अवैध तस्करी व साईबर क्राईम जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों व ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, ऑनलाईन ठगी व साईबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में पीएलवी संजय जोशी व बबीता जांगिड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुये कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार व समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें। साईबर अपराध पर चर्चा करते हुये वक्ताओं ने सोशियल मीडिया का सतर्क उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत संबंधित विभाग में शिकायत करने की सलाह दी। साथ ही नशे की लत के दुष्परिणाम, अवैध तस्करी से जुड़े कानूनी प्रावधानों व साईबर ठगी से बचाव के व्यावहारिक उपाय विस्तार से समझाये। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई और अपनी जिज्ञासायें रखीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता जताई, ताकि युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़ सके। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ, ग्रामीण व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने नशा मुक्त और सुरक्षित डिजिटल समाज की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया।
मध्य प्रदेश: ग्राम धनेटा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी
मध्य प्रदेश: ग्राम धनेटा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी
उत्तर प्रदेश: बरेली में पहली बार गूंजेगी Sonu Nigam की जादुई आवाज
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश बरेली युवा चंद्रशेखर आजाद की बहादुरी से लें प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: सांसद निधि से पीएचसी मुड़िला में विकास कार्यों का शिलान्यास