Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कोटपूतली में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर होली स्नेह मिलन समारोह संपन्न

- Photo by : SOPCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 28/02/2026 03:10:57 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 28/02/2026 03:10:57 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र कोटपूतली में होली के पावन अवसर पर होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन आध्यात्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

विस्तार

राजस्थान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र कोटपूतली में होली के पावन अवसर पर होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन आध्यात्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी बीके लक्ष्मी बहन ने होली का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि होली का सच्चा संदेश है कि मनुष्य अपने जीवन से क्रोध, लोभ, अहंकार, ईर्ष्या जैसी बुराइयों को समाप्त कर प्रेम, शांति और सद्गुणों को धारण करे। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जीवन अपनाने से मनुष्य का जीवन सुखी, सरल और तनावमुक्त बन सकता है।

समारोह के दौरान भाई-बहनों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक एवं प्रेरणादायक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में इत्र एवं गुलाब के फूलों से एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देकर स्नेहपूर्ण वातावरण में होली मनाई गई। सेवा केंद्र पर निवासरत बहनों ने भी सभी भाई-बहनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुख, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों की उपस्थिति रही तथा सभी ने कार्यक्रम की सराहना की।


Featured News