Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: मामा को 141 वोटों से हराकर भांजे रंगलाल बलाई बने सरपंच, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संभाला पदभार

- Photo by : SOCIAL MEDAI

राजस्थान  Published by: Pappu Lal Sharma , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/11/2026 04:06:04 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pappu Lal Sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/11/2026 04:06:04 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनोप में मामा-भांजे के बीच हुए दिलचस्प चुनावी मुकाबले में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित सरपंच एवं पत्रकार रंगलाल बलाई ने बुधवार को विधि-विधान के साथ पदभार ग्रहण किया।

विस्तार

राजस्थान: पखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनोप में मामा-भांजे के बीच हुए दिलचस्प चुनावी मुकाबले में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित सरपंच एवं पत्रकार रंगलाल बलाई ने बुधवार को विधि-विधान के साथ पदभार ग्रहण किया। सुबह 9:15 बजे सहकारी समिति धनोप परिसर में आयोजित समारोह में पंडित कैलाश चंद्र दाधीच के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पदभार ग्रहण की रस्म संपन्न हुई। गौरतलब है कि हाल ही में हुए सरपंच चुनाव में रंगलाल बलाई ने अपने मामा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाललाल बलाई को 141 मतों से पराजित कर जीत हासिल की थी। रंगलाल बलाई को कुल 650 मत प्राप्त हुए थे। इस रोचक चुनावी मुकाबले के बाद अब उन्होंने ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभालते हुए गांव के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प जताया। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की रही भागीदारी समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान गोपाल गुर्जर रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुरा अध्यक्ष एवं सरपंच महावीर कुमावत सांगरिया, भामाशाह अतुल कुमार पालडेचा, पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उदयलाल सिरोठा, सांपला के पूर्व उपसरपंच अर्जुन सिंह, फूलियाकलां सरपंच शिवराज आचार्य, हुकमपुरा सरपंच राजाराम जाट, रलायता सरपंच प्रतिनिधि कालूराम गुर्जर सहित शिवराज माली एवं चंद्रप्रकाश पाराशर मौजूद रहे।


इसके अलावा उपसरपंच, सभी वार्ड पंच, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश भाम्बी, आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने समारोह में भाग लेकर नवनिर्वाचित सरपंच को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मंच संचालन नारायण टाटड़ ने किया। विकास कार्यों में सहयोग का दिया भरोसा समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने ग्राम पंचायत धनोप के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग देने और गांव के विकास की गति बनाए रखने का भरोसा दिलाया। भामाशाह अतुल कुमार पालडेचा ने धनोप गांव के विकास के लिए सदैव तन-मन-धन से सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई।
नवनिर्वाचित सरपंच रंगलाल बलाई ने सभी ग्रामीणों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी सहित गांव की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही चुनाव के दौरान ग्रामीणों से किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा सभी को साथ लेकर ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। मामा-भांजे के बीच हुए रोचक चुनावी मुकाबले के बाद अब धनोप के ग्रामीणों की निगाहें नए सरपंच पर टिकी हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नई पंचायत के नेतृत्व में गांव विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा। 

Related News

मध्य प्रदेश: झाबुआ में पत्रकार दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह आयोजित, प्रशासन-पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

उत्तर प्रदेश: 31 जनवरी 2027 से होगा मां पीताम्बरा बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं देवी महिमा कथा का आयोजन

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंद सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

राजस्थान: जयपुर में 27 दिसंबर को होगा ‘नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह 2026’, 101 महिलाओं और 51 पुरुषों को सम्मानित करने की तैयारी

हरियाणा: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में 40वें दिन भी छात्रों का धरना जारी, बसपा ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी


Featured News