Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: प्रदेश की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए नागौर में किया गया विशेष अनुष्ठान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 11/06/2026 12:39:10 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 11/06/2026 12:39:10 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश की खुशहाली, जनकल्याण, लोकमंगल एवं उत्तम वर्षा की कामना को लेकर बुधवार को नागौर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: नागौर राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश की खुशहाली, जनकल्याण, लोकमंगल एवं उत्तम वर्षा की कामना को लेकर बुधवार को नागौर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने प्रतापसागर स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जिले एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और किसानों की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान जबरेश्वर महादेव सेवा समिति के सानिध्य में इंद्र देवता एवं वृक्ष पूजन कराया गया। कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए पेड़-पौधों की पूजा कर पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है तथा प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना ही सतत विकास का आधार बन सकती है।

विशेष अनुष्ठान के क्रम में प्रतापसागर पाल पर स्थित भेरूनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई तथा बकाले का भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत पक्षियों के लिए निर्धारित चुग्गा स्थल पर दाना डलवाकर जीव संरक्षण एवं प्रकृति प्रेम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अच्छी बारिश, जल स्रोतों के संरक्षण, किसानों की समृद्धि तथा प्रदेशवासियों के सुखद, सुरक्षित एवं समृद्ध जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में नागौर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भिंचार, जबरेश्वर महादेव सेवा समिति के उपाध्यक्ष जय नारायण चौहान, कोषाध्यक्ष अनिल समदड़िया, सचिव ओमप्रकाश सेन सहित समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Featured News