-
☰
No image found.
राजस्थान: 1700 मीटर विद्युत केबल चोरी का खुलासा, नागौर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: श्री आशाराम चौधरी (आर.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के निर्देशानुसार सम्पती सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री जतिन जैन (आई.पी.एस.) वृत्ताधिकारी वृत्त नागौर के निकटतम सुपरविजन में श्री अमरचन्द उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना खींवसर के नेतृत्व में
विस्तार
राजस्थान: श्री आशाराम चौधरी (आर.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के निर्देशानुसार सम्पती सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री जतिन जैन (आई.पी.एस.) वृत्ताधिकारी वृत्त नागौर के निकटतम सुपरविजन में श्री अमरचन्द उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना खींवसर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा विद्युत केबिल चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुखराम को सरहद बैराथल से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशादेही से प्रकरण हाजा में माल मशरूका को बरामद किया गया। दिनांक 04.05.2026 को प्रार्थी श्री प्रेमसुख चौधरी ने उपस्थित थाना होकर पेश की कि दिनांक 21/04/2026 की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा ट्रासमिशन लाईन के तार खम्बे पर चढकर 06 लाईन के अनुमानित लम्बाई 1700 मीटर तार का काटकर ले गये । वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सं 108/2026 दिनांक 04.05.2026 धारा 303 ( 2 ) बीएनएस पुलिस थाना खींवसर जिला नागौर दर्ज कर अनुसंधान श्री लहरीराम स.उ.नि द्वारा प्रारम्भ किया गया। आरोपी व माल मशरूका की तलाश हेतु प्रकरण हाजा में अज्ञात आरोपी व माल मशरूका की तलाश हेतु टीम गठित कर जगह-बजगह तलाश की गई, सी.सी.टी.वी. फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं आसूचना संकलन से पता लगाकर आरोपी सुखराम को सरहद बैराथल खुर्द से गिरफ्तार कर आरोपी की निशादेही पर प्रकरण हाजा के माल मशरूका विनु भाटी कबाडी निवासी भेड वाले का बेचान करना बताया। माल मशरूका बेचान के रूपये मुलजिम के घर बैराथल कल्ला से बरामद किया गया। मुलजिम सुखराम मौज मस्ती एवं नशा करने के लिए की थी चोरी।
