Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन ने गोपाल परमार और रवि दत्त का किया सम्मान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Yogita Meerwal , राजस्थान  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 14/07/2026 12:49:17 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Yogita Meerwal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 14/07/2026 12:49:17 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: महिला एवं बाल विकास को समर्पित अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त संस्था वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया (WPSF) के राजस्थान कार्यालय जयपुर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: महिला एवं बाल विकास को समर्पित अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त संस्था वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया (WPSF) के राजस्थान कार्यालय जयपुर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था परिवार की ओर से समाजसेवा और जनहित के क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तित्वों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोपाल परमार एवं डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति अनावरण समिति के राष्ट्रीय संयोजक श्री रवि दत्त का विशेष रूप से आगमन हुआ। संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नारी शक्ति वंदन सम्मान से सम्मानित संध्या राठौड़ ने दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर संध्या राठौड़ द्वारा अतिथियों को दुपट्टा एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं सम्मान अवॉर्ड भेंट कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई। संस्था परिवार ने दोनों अतिथियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम के दौरान श्री गोपाल परमार और श्री रवि दत्त ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और संस्था की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में संस्था की पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य में सहयोग और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया लगातार महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और समाज कल्याण से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाना और महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। इस अवसर पर संस्था परिवार की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। WPSF परिवार ने सभी सम्मानित अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।


Featured News