Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मनौना धाम से डेढ़ साल का मासूम लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस अलर्ट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/05/2026 05:24:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/05/2026 05:24:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आंवला के प्रसिद्ध मनौना धाम मंदिर परिसर से डेढ़ साल का मासूम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका जताई है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आंवला के प्रसिद्ध मनौना धाम मंदिर परिसर से डेढ़ साल का मासूम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज में बच्चा दो संदिग्ध लोगों के साथ जाता दिखाई दिया है, जिसके बाद पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले में पांच टीमें गठित कर सर्विलांस और एसओजी को भी लगा दिया है।
बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के असगुना गांव निवासी रमन मनौना धाम मंदिर में सफाई कर्मचारी हैं। रमन ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उनके तीनों बच्चे खेलते हुए मुख्य सड़क की तरफ चले गए थे। कुछ देर बाद दो बच्चे वापस लौट आए और खीरा खाते हुए घर पहुंच गए, लेकिन डेढ़ वर्षीय ऋषभ वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों के होश उड़ गए। मामले की सूचना मिलते ही आंवला थाना पुलिस सक्रिय हो गई। 

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें बच्चा दो लोगों के साथ दिखाई दिया। इसके बाद अपहरण की आशंका और गहरा गई। पुलिस अब उन संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। मां के बयानों से उलझी जांच जांच के दौरान पुलिस को परिवार के बयानों में विरोधाभास भी मिला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिता रमन बेहद साधारण और कम बोलने वाले व्यक्ति लगे, जबकि मां सोनिया ने अलग-अलग पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग बातें बताईं। शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव की मूल निवासी सोनिया ने पहले किसी बाहरी व्यक्ति के घर आने से इनकार किया, लेकिन बाद में कुछ लोगों के आने की बात स्वीकार की। इससे पुलिस की जांच कई दिशाओं में घूम गई है।


Featured News