-
☰
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह उत्सव में 177 जोड़ों का हुआ विवाह
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तहसील पुवायां में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह उत्सव कार्यक्रम के तहत एक साथ 177 जोड़ों का विवाह बड़े ही धूमधाम और सामाजिक सौहार्द के माहौल में संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तहसील पुवायां में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह उत्सव कार्यक्रम के तहत एक साथ 177 जोड़ों का विवाह बड़े ही धूमधाम और सामाजिक सौहार्द के माहौल में संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। विवाह समारोह में नवदंपतियों के परिजन, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और सभी ने नवविवाहित पुवायां जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कराना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा नवदंपतियों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ आवश्यक घरेलू सामग्री भी प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत आसानी से कर सकें। इस मौके पर साथ में जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा,नगर पालिका चेयरमैन पुवायाँ संजय गुप्ता,तहसीलदार पुवायाँ मोहम्मद अजहर,ब्लॉक प्रमुख डॉ ओमप्रकाश, पुवायाँ ब्लॉक प्रमुख पति सूरजन लाल, विपिन शुक्ला, मुनेश मिश्रा, पुनीत शर्मा, कृष्ण कुमार उर्फ़ गुड्डू ,प्रधान रामभजन वर्मा,प्रधान फतेहचन्द्र वर्मा, प्रकाश चंद्र वर्मा, राकेश कुमार शुक्ला, ओमेन्द्र चौधरी, रोहिताश गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा, सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार और आशीर्वाद देकर विदा किया गया। इस आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और इसे सामाजिक सहयोग तथा सरकारी पहल का एक सराहनीय उदाहरण बताया गया।