Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोगामेड़ी में विराट संत सम्मेलन, विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना ने राष्ट्रव्यापी सनातन जागरण अभियान की घोषणा की

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , Date: 24/02/2026 03:44:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav(UP) ,
  • Date:
  • 24/02/2026 03:44:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  राजस्थान के गोगामेड़ी की पावन धरती पर सनातन जागरण  का महाआह्वान विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना का विराट संत सम्मेलन एवं राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा- दीपक सैनी शामली , जयपुर / गोगामेड़ी (भादरा) / हिसार | 23 फरवरी

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  राजस्थान के गोगामेड़ी की पावन धरती पर सनातन जागरण  का महाआह्वान विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना का विराट संत सम्मेलन एवं राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा- दीपक सैनी शामली , जयपुर / गोगामेड़ी (भादरा) / हिसार | 23 फरवरी
विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना द्वारा राजस्थान की पावन भूमि गोगामेड़ी में संतों की ऐतिहासिक बैठक एवं भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रव्यापी सनातन जागरण अभियान का प्रारंभ माना जा रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सैनी का विस्तृत उद्बोधन विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सैनी (शामली) ने सभा को संबोधित करते हुए अत्यंत ओजस्वी शब्दों में कहा भारत की आत्मा उसकी सनातन संस्कृति में बसती है। जब तक हमारी संस्कृति सुरक्षित है, तब तक हमारा राष्ट्र अडिग और सशक्त रहेगा।”
उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता केवल धार्मिक अनुष्ठान करने की नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, चरित्र और राष्ट्रभक्ति की भावना को पुनः जागृत करने की है।
उन्होंने आगे कहा। 


देशभर के सिद्ध पीठ धामों पर नियमित रूप से भागवत कथा, संत सम्मेलन और युवा जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।युवाओं को नशामुक्ति, संस्कार और सेवा के मार्ग से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। शासन-प्रशासन से सहयोग लेकर धर्म और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक संगठित रूप दिया जाएगा।
दीपक सैनी ने घोषणा की कि संगठन शीघ्र ही पूरे भारतवर्ष में संतों के आशीर्वाद से एक भव्य रथयात्रा एवं पदयात्रा का आयोजन करेगा, जो विभिन्न राज्यों से होकर गुज़रेगी और महापुरुषों के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा  यह भारत सनातन धर्म का था, है और रहेगा। हमारी संस्कृति पर आंच नहीं आने दी जाएगी।  धीरज भारतीय – राष्ट्रीय महासचिव का विस्तृत एवं जोशीला वक्तव्य
विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना के धीरज भारतीय राष्ट्रीय महासचिव ने अपने संबोधन में संगठन की कार्ययोजना, विचारधारा और राष्ट्रव्यापी विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, यह मानवता, सेवा, त्याग और राष्ट्रनिर्माण का मार्ग है। हमारा संगठन गांव-गांव, शहर-शहर तक सनातन संस्कृति की ज्योति जलाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने आगे कहा संगठन लगातार धर्म-कर्म, सेवा कार्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। युवा शक्ति को संगठित कर राष्ट्रहित के कार्यों में जोड़ा जा रहा है। मातृशक्ति और संत समाज को संगठन के साथ जोड़कर एक राष्ट्रीय चेतना का निर्माण किया जा रहा है। आगामी समय में पूरे भारत में एक समन्वित धर्म जागरण अभियान चलाया जाएगा। धीरज भारतीय ने संत समाज का आह्वान करते हुए कहा जब संत, समाज और युवा एक साथ खड़े होते हैं, तब राष्ट्र की दिशा बदलती है। हमें केवल धर्म की रक्षा नहीं करनी, बल्कि धर्म के आदर्शों को जीवन में उतारना है।” उन्होंने यह भी कहा कि विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना आने वाले समय में शिक्षा, सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता के क्षेत्रों में भी व्यापक कार्य करेगी।


संतों का आशीर्वचन कार्यक्रम में  श्री श्री 1008 सत्यानंद गिरी जी महाराज(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,  विश्व हिंदू महासंघ ने कहा जब संगठन सेवा और संस्कार को अपना ध्येय बनाता है, तब वह समाज में परिवर्तन लाता है। सनातन संस्कृति का संरक्षण ही राष्ट्र की सुरक्षा है। साध्वी मीनाक्षी भैरवी उज्जैन ने कहामातृशक्ति और युवा शक्ति यदि जागृत हो जाए तो सनातन धर्म की पताका पूरे विश्व में फहराएगी। बाबा बालक जी ने धार्मिक आयोजनों को समाजिक एकता का आधार बतायावृंदावन धाम से पधारे अनिल कृष्ण महाराज जी ने अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को धर्म, प्रेम और भक्ति का संदेश दिया। ष्ट्रव्यापी संकल्प यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन का संकेत है संत समाज का आशीर्वाद युवा शक्ति का संकल्प नेतृत्व का स्पष्ट दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण का दृढ़ इरादा विश्व सनातन धर्म सूर्य सेना द्वारा प्रारंभ यह अभियान आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक स्वरूप लेगा। बैठक में दीपक सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, धीरज भारतीय राष्ट्रीय महासचिव , सुरेश कुमार प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, अरूण बेदी,  सतीश चोधरी, राजेश शर्मा , राधेश्याम सैनी, पुष्पा सैनी , जितेंद्र कुमार जयपुर , रामकुमार प्रदीप झुझुनू। 

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में स्वदेशी गौवंश आनुवंशिकी एवं जीनोमिक्स सेंटर का उद्घाटन, डेयरी क्षेत्र को मिलेगा वैज्ञानिक बल

उत्तर प्रदेश: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का स्मार्ट मीटर पखवाड़ा सम्पन्न, शाहजहांपुर सहित कई जिलों में उपभोक्ताओं को मिली डिजिटल सहूलियतें

उत्तर प्रदेश: डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में लखनऊ में संत गाडगे जयंती धूमधाम से मनाई गई, स्वतंत्र देव सिंह सहित कई मंत्री

उत्तर प्रदेश: पत्र सूचना कार्यालय लखनऊ द्वारा गोण्डा में ग्रामीण मीडिया कार्यशाला का आयोजन, ‘विकसित भारत’ विषय पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश: फलकनुमा पुलिस स्टेशन की बड़ी कामयाबी, 32 चोरी व गुमशुदा मोबाइल रिकवर कर मालिकों को सौंपे

उत्तर प्रदेश: होली से पहले गौतम बुद्ध नगर में खाद्य विभाग का छापा, 7 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे गए


Featured News