Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में अपात्र राशनकार्डों पर कार्रवाई: 40 हजार कार्ड होंगे निरस्त

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 09/03/2026 03:33:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 09/03/2026 03:33:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अपात्र होकर भी पात्र बनकर गरीबों का राशन डकारने वालों के विरुद्ध बड़े स्तर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सर्वे कराकर 40 हजार ऐसे लोग चिह्नित किए गए हैं जो राशन लेने के दायरे में नहीं हैं और फर्जी तर

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अपात्र होकर भी पात्र बनकर गरीबों का राशन डकारने वालों के विरुद्ध बड़े स्तर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सर्वे कराकर 40 हजार ऐसे लोग चिह्नित किए गए हैं जो राशन लेने के दायरे में नहीं हैं और फर्जी तरह से पात्र बनकर गरीबों का राशन डकार रहे थे जिले में चिह्नित किए गए 40 हजार राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे। विभाग की तरफ से अब अपात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त कर पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इनकम टैक्स जमा करने वाले, कारों में घूमने वाले, जमीन और महंगे मकानों में रहने वाले तमाम लोग भी गरीबों के राशन पर डाका डाल रहे हैं। आयकर, कृषि और परिवहन विभाग की तरफ से डाटा आने के बाद आपूर्ति विभाग अलर्ट हो गया है

 जिले में करीब 40 हजार ऐसे राशन कार्डधारक है जो अपात्र होने के बाद भी राशन ले रहे हैं। विभाग की तरफ से अब ऐसे कार्डधारकों के नाम काटने की तैयारी की जा रही है। नए राशन कार्ड बनाने पर लंबे समय से रोक लगी है, लेकिन अब अपात्र लोगों के कार्ड निरस्त करके पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाने की तैयारी की जा रही है डीएसओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग से डेटा आने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बैंक खाते से लिंक आधार कार्ड के आधार पर इन लोगों का डेटा जुटाया गया है। इससे पहले जिले में आयकरदाता, तीन हेक्टेय


Featured News