-
☰
उत्तर प्रदेश: ANTF और पुलिस ने 7 किलो अफीम बरामद कर तस्कर देव सिंह को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 35 लाख
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की बरेली यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की बरेली यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस अफीम की कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है मीरगंज में 7 किलो अफीम जब्त, तस्कर गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 35 लाख, ANTF और मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही जानकारी के अनुसार, ANTF बरेली यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मीरगंज थाना क्षेत्र के बरेली-रामपुर रोड पर हुरहुरी मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में जा रहे देव सिंह नामक व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी लेने पर अफीम बरामद हुई बरामदगी में 7 किलोग्राम अफीम (जिसकी कीमत 35 लाख रुपये है), 2,310 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन शामिल हैं पूछताछ के दौरान आरोपी देव सिंह (पुत्र मंगली सिंह, निवासी ग्राम बड़ागांव, थाना सिरौली, बरेली) ने कई खुलासे किए। उसने बताया कि वह बिहार के एक व्यक्ति से अफीम खरीदता था और उसे ऊंचे दामों पर पंजाब व उसके आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। वह आज भी इसी सप्लाई के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में पुलिस के हत्थे चढ़ गया
उत्तर प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की बरेली यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस अफीम की कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है।
इस सफल ऑपरेशन को प्रभारी निरीक्षक विकास यादव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में मुख्य रूप से सौरभ चौधरी, अंकित यादव, कुश कुमार, विनीत कुमार, मोहित कुमार और महिला आरक्षी छाया शामिल थीं। इस कार्रवाई में थाना मीरगंज पुलिस और सर्विलांस टीम का भी विशेष सहयोग रहा पुलिस ने आरोपी देव सिंह के खिलाफ थाना मीरगंज में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/18/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
मध्य प्रदेश: ग्राम धनेटा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी
मध्य प्रदेश: ग्राम धनेटा में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी
उत्तर प्रदेश: बरेली में पहली बार गूंजेगी Sonu Nigam की जादुई आवाज
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश बरेली युवा चंद्रशेखर आजाद की बहादुरी से लें प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: सांसद निधि से पीएचसी मुड़िला में विकास कार्यों का शिलान्यास