Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 70वें जनपदीय क्रीड़ा समारोह में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, एसपी कृष्ण कुमार ने बढ़ाया उत्साह

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 12/10/2026 01:25:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 12/10/2026 01:25:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बिजनौर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों के 70वें जनपदीय क्रीड़ा समारोह के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बिजनौर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों के 70वें जनपदीय क्रीड़ा समारोह के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एसपी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे गुण विकसित होते हैं।

पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों, उनके शिक्षकों, प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा से विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। एसपी ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलने के लिए पर्याप्त समय दें। बच्चों को केवल मोबाइल और घर तक सीमित रखने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर खेलने और विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों में शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक मजबूती, सामाजिक समन्वय और जीवन की चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास विकसित करने में मदद करता है।