Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बस्ती: 2.3 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/08/2026 04:30:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/08/2026 04:30:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त बस्ती, 24 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त बस्ती, 24 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गौर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बभनान सब्जी मंडी के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुलशन सोनकर पुत्र प्रकाश सोनकर, निवासी सुभाष नगर वार्ड नंबर 10, बभनान,


थाना गौर, जनपद बस्ती तथा अमित मौर्या पुत्र जिलाजीत मौर्या, निवासी मधोबाजार, थाना खोडारे, जनपद गोण्डा, हालमुकाम सुभाषनगर वार्ड नंबर 10, थाना गौर, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गौर में मु0अ0सं0 143/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इनकी टीम ने की कार्रवाई इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान, उपनिरीक्षक अजयनाथ कन्नौजिया, उपनिरीक्षक सोमनाथ यादव, मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश दूबे और कांस्टेबल कामरान खां शामिल रहे। गौर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।