-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दो अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, इंस्टाग्राम के जरिए लखनऊ में हथियार पहुंचाने का आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से दो अवैध पिस्टल 32 बोर
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से दो अवैध पिस्टल 32 बोर, मैगजीन और दो अतिरिक्त मैगजीन बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से बताए गए व्यक्ति को लखनऊ में हथियार पहुंचाने की बात बताई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे और प्रभारी एसओजी रजनीश राय की संयुक्त टीम ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास, एनएच-28 स्थित रसूलाबाद तिराहे के पास से चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ चन्दन सिंह पुत्र प्रेमसागर सिंह, निवासी बढ़या ठाठर, थाना मेहदावल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो अवैध पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन, दो अतिरिक्त मैगजीन, एक मोबाइल फोन, एक पिट्ठू बैग, कपड़े और 500 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में क्या बताया पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों पिस्टल और मैगजीन उसे उसके दो साथियों ने दिए थे। उसे लखनऊ जाकर इंस्टाग्राम के माध्यम से बताए गए व्यक्ति को हथियार सौंपने थे। इसके बदले मिलने वाली रकम को तीनों आपस में बांटने वाले थे। आरोपी हथियार लेकर लखनऊ जाने की फिराक में था, तभी पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 783/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम, 1959 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज में मारपीट, महिला से संबंधित अपराध और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद में आयुध अधिनियम के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे, निरीक्षक अपराध वीरेंद्र यादव, उपनिरीक्षक प्रभांशु राय, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल बलराम यादव, गिरजेश उपाध्याय, प्रशांत विक्रम सिंह, मुकेश यादव, दिनकर सिंह और संतोष यादव शामिल रहे। एसओजी टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक रजनीश राय, हेड कांस्टेबल अनूप राय व अभिषेक सिंह, कांस्टेबल सर्वेश मिश्रा, दीपक सिंह और शुभम सिंह शामिल रहे।
राजस्थान: सावन के अंतिम सोमवार पर शनिमहाराज आली के शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजस्थान: सांवलियाजी में 6 सितंबर को होगा प्रबुद्ध जन महासंगम, पोस्टर का विमोचन
उत्तर प्रदेश: पिता की हत्या के आरोप में बेटी और प्रेमी गिरफ्तार, 24 घंटे में किया खुलासा
उत्तर प्रदेश: मृतक के म्यूचुअल फंड खाते से ₹9 लाख निकालने का आरोप, FIR की मांग
Maharashtra News: गणेश प्रतिमा जुलूस के दौरान अंडे फेंकने का आरोप, मज़गांव में भारी पुलिस सुरक्षा
