Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा, खरबाड़ीह में अंतिम छोर तक पहुंचा क्लोरीनयुक्त पानी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/08/2026 11:20:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/08/2026 11:20:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को मुख्य अभियंता महोदय, वाराणसी  क्षेत्र द्वारा खण्ड कार्यालय उ0 प्र0 जल निगम ग्रामीण गाजीपुर  में जल निगम के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को मुख्य अभियंता महोदय, वाराणसी  क्षेत्र द्वारा खण्ड कार्यालय उ0 प्र0 जल निगम ग्रामीण गाजीपुर  में जल निगम के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं जल निगम द्वारा निर्मित पेयजल योजनाओं के अनुरक्षण एव मरम्मत हेतु नामित फर्म में० सरला प्रो० लि० के साथ बैठक आयोजित कर योजनाओं की समीक्षा  एवं जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। तत्पश्चात विकास खण्ड मनिहारी की जल निगम द्वारा निर्मित खरबाड़ीह  ग्राम पाइप पेयजल योजना पर  जल अर्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता महोदय (वि०/या०),अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंताCivil/E&M]

एवं अवर अभियंता(Civil/E&M] ),फर्म में० सरला प्रो० लि०के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। जल अर्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अभियंता  द्वारा ग्रामीणों से जलापूर्ति के संबंध में प्रतिक्रिया ली गई, मुख्य अभियन्ता महोदय द्वारा उक्त पेयजल योजना के निरीक्षण अंतर्गत पेयजल योजना से ग्राम के अन्तिम छोर तक पूर्ण प्रेसर के साथ क्लोरीनयुक्त पेयजलापूर्ति होती हुयी पायी गयी,योजना के कैम्पस में  साफ-सफाई का कार्य कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त अधोहस्ताक्षरी द्वारा निर्देशित किया गया कि योजना से सम्बन्घित जो भी शिकायते प्राप्त हो रही है उनका समयबद्ध रूप से निस्तारण किया जाये, क्लोरीनयुक्त पेयजलापूर्ति नियमित रूप से की जाये, कैम्पस में नियमित रूप से साफ-सफाई का ध्यान रखा जाये। इसी क्रम में मुख्य अभियन्ता महोदय द्वारा जल सारर्थी ऐप की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक ऐप डाउनलोड कराते हुए निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
 


Featured News