-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लोहिया वाहिनी की 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन मजबूत करने पर जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में समाजवादी लोहिया वाहिनी, गौतम बुद्ध नगर की नवगठित 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में समाजवादी लोहिया वाहिनी, गौतम बुद्ध नगर की नवगठित 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार भाटी तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी मौजूद रहे। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रतीक भाटी ने नवगठित जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में अनुज नागर को जिला महासचिव और अभिषेक भाटी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संगठन में सात उपाध्यक्ष, 14 सचिव और आठ कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं। पदाधिकारियों की घोषणा के बाद पार्टी नेताओं ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी और संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना होगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और डॉ. राम मनोहर लोहिया के सामाजिक एवं राजनीतिक विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने और क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर, छात्र सभा के प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी, वकील सिद्दीकी, हरीश खारी, विशेष मुखिया और हैप्पी पंडित समेत कई पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा आगामी समय में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर 152 पुड़िया में 520 ग्राम गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, 28 अगस्त को दिनभर बांधी जा सकेगी राखी
उत्तर प्रदेश: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अरुण यादव गिरफ्तार, कई आपराधिक मुकदमे दर्ज
महाराष्ट्र: पूर्व सैनिक परिवार को मिली राहत, तहसीलदार ने शिकायत की जांच कर सुनाया फैसला
मध्य प्रदेश: पोरसा में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में चीनी-प्याज का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
