Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, DJ और हथियारों पर रोक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/08/2026 10:51:19 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/08/2026 10:51:19 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी परिसर में रविवार को बारावफात त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी परिसर में रविवार को बारावफात त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बारावफात का त्योहार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। लोगों से अपील की गई कि ऐसी कोई गतिविधि न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो या कानून-व्यवस्था के सामने चुनौती उत्पन्न हो।इस दौरान उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से भी उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। 

गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि बारावफात के जुलूस में डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही जुलूस में किसी भी प्रकार के हथियार को शामिल नहीं किया जाएगा।पुलिस ने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।पुलिस प्रशासन का संदेश स्पष्ट रहा कि त्योहार आस्था और श्रद्धा के साथ मनाएं, लेकिन कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का भी पूरा ध्यान रखें।बैठक में सदर हामिद रजा, प्रधान प्रतिनिधि गुलाम रसूल, प्रधान मिश्रपुर, आनंद पाठक, भगौती यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।