Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में पुलिस परिवार के बच्चों ने खेलो इंडिया में दिखाया दमखम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/08/2026 10:43:15 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/08/2026 10:43:15 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पुलिस परिवार के बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से 23 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन मीरजापुर में वामा सारथी के तत्वावधान में “खेलो इंडिया”

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पुलिस परिवार के बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से 23 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन मीरजापुर में वामा सारथी के तत्वावधान में “खेलो इंडिया” कार्यक्रम के अंतर्गत बैडमिंटन एवं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुलिस परिवार के करीब 70 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मन मोहन द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बच्चों को खेलों में निरंतर प्रतिभाग करने और अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित किया गया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता, 12 वर्ष तक बालक/बालिका वर्ग,  प्रथम — प्रांजल यादव, उम्र 9 वर्ष, द्वितीय — आदर्श प्रजापति, उम्र 11 वर्ष, तृतीय — अंश राज, उम्र 11 वर्ष
12 वर्ष से अधिक बालक वर्ग प्रथम — शिवांश मिश्रा, उम्र 16 वर्ष  द्वितीय — अभि यादव, उम्र 13 वर्ष तृतीय — कृष्णा यादव, उम्र 15 वर्ष 12 वर्ष से अधिक बालिका वर्  प्रथम — उमरा खान, उम्र 11 वर  द्वितीय — नैन्शी, उम्र 11 वर्  तृतीय — रोशनी मिश्रा, उम्र 9 वर्ष
100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के विजेता 12 वर्ष से कम बालक वर्ग प्रथम — उज्ज्वल, उम्र 10 वर्ष  द्वितीय — अश्वनी, उम्र 11 वर्ष  तृतीय — रूद्रांश सिंह, उम्र 7 वर्ष, 18 वर्ष से कम बालक वर्ग प्रथम — ईशान, उम्र 16 वर्ष, द्वितीय — अमन शर्मा, उम्र 16 वर्ष
तृतीय — शिवांशु, उम्र 13 वर्ष 11 से 13 वर्ष बालिका वर्ग

प्रथम — प्रतिज्ञा यादव, उम्र 12 वर्ष द्वितीय — उजमा खाँ, उम्र 11 वर्ष  तृतीय — अलीना, उम्र 12 वर्ष 6 से 9 वर्ष बालिका वर्ग प्रथम — श्रेयांशी, उम्र 8 वर्ष द्वितीय — देवांशी, उम्र 7 वर्ष  तृतीय — श्रेष्ठ, उम्र 7 वर्ष कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस परिवार के बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।