-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी, 22 किलो चांदी लेकर फरार चोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने प्रियसा ज्वेलर्स में चोरों ने सेंध लगाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने प्रियसा ज्वेलर्स में चोरों ने सेंध लगाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान के पीछे की जमीन को काटकर अंदर प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि दुकान के पीछे रेलवे की जमीन होने के कारण चोरों ने इसी रास्ते का फायदा उठाया। चोर दुकान से करीब 20 से 22 किलो चांदी और लगभग 14 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलने के बाद कटरा कोतवाली पुलिस, सीओ सिटी और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले के जल्द खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है।शहर के व्यस्त इलाके में ज्वेलर्स की दुकान में हुई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस वारदात का खुलासा कितनी जल्दी करती है और चोरी गया माल कब तक बरामद हो पाता है।
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर 152 पुड़िया में 520 ग्राम गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, 28 अगस्त को दिनभर बांधी जा सकेगी राखी
उत्तर प्रदेश: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अरुण यादव गिरफ्तार, कई आपराधिक मुकदमे दर्ज
महाराष्ट्र: पूर्व सैनिक परिवार को मिली राहत, तहसीलदार ने शिकायत की जांच कर सुनाया फैसला
मध्य प्रदेश: पोरसा में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में चीनी-प्याज का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
