Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पोरसा में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/08/2026 11:26:25 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/08/2026 11:26:25 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शिवलिंग निर्माण आज दूसरे दिन भी जारी कल से आज दूगने भक्तों ने लिया भाग कई लाख पार्थिव शिवलिंग का हुआ निर्माण वेद शास्त्र विधि विधान से हुआ महा रुद्राभिषेक, शिव भक्ति में डूबा पोरसा,

विस्तार

मध्य प्रदेश: शिवलिंग निर्माण आज दूसरे दिन भी जारी कल से आज दूगने भक्तों ने लिया भाग कई लाख पार्थिव शिवलिंग का हुआ निर्माण वेद शास्त्र विधि विधान से हुआ महा रुद्राभिषेक, शिव भक्ति में डूबा पोरसा,, आज दूसरे टीन सेट भी भक्तों से खचाखच भरा था फिल्म अभिनेता राजपाल यादव सोमवार को आएंगेकृषि उपज मंडी के दो टीन  शेड श्रद्धालुओं से हुए खचाखच, सुबह 8 बजे से शुरू हुआ पार्थिव शिवलिंग निर्माण; संत डॉ. अनिल शास्त्री के प्रवचन और वृंदावन के भजनों ने बांधा समां सावन के पवित्र महीने में आज दूसरे दिन को पोरसा नगर पूरी तरह शिवमय नजर आया। कृषि उपज मंडी परिसर में शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते मंडी परिसर के दोनों टीन शेड श्रद्धालुओं से भर गए। विशाल पंडाल में हर-हर महादेव के जयकारों, मंत्रोच्चार और भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

22 से 24 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन में दूसरे दिन महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मिट्टी से पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया और भगवान शिव की आराधना की। आयोजन स्थल पर दद्दा शिष्य मंडली के सदस्यों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की टीमें व्यवस्थाओं में जुटी रहीं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बैठने, पेयजल, भोजन, साफ-सफाई और आवागमन सहित सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों शेड श्रद्धालुओं से भरे, हर तरफ गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे आज दूसरे दिन सुबह 8 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। श्रद्धालु निर्धारित स्थानों पर बैठकर मिट्टी से शिवलिंगों का निर्माण करते नजर आए। महिलाओं और पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में युवा भी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। शिवलिंग निर्माण के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव का स्मरण करते रहे।


कुछ ही समय में आयोजन स्थल के दोनों  टीन शेड श्रद्धालुओं से भर गए। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से पूरा मंडी परिसर धार्मिक ऊर्जा से भर उठा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ शिव आराधना में लीन दिखाई दिए। पार्थिव शिवलिंग निर्माण के बाद पूजन और महा रुद्राभिषेक आयोजन के तहत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद निर्धारित धार्मिक विधि के अनुसार पूजन और महा रुद्राभिषेक किया जा रहा है। तीनों दिनों में श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना के साथ असंख्य पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण करेंगे।
आयोजकों के अनुसार पार्थिव शिवलिंग निर्माण के पीछे भगवान शिव की आराधना, सामूहिक धार्मिक सहभागिता और आध्यात्मिक वातावरण का उद्देश्य है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया है।

संत डॉ. अनिल शास्त्री के प्रवचन ने बांधा श्रद्धालुओं को आयोजन का प्रमुख आकर्षण गोलोकवासी गृहस्थ संत पूज्य पंडित श्री देव प्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ के ज्येष्ठ पुत्र संत डॉ. अनिल शास्त्री के प्रवचन रहे। उन्होंने धर्म, अध्यात्म, शिव आराधना और जीवन मूल्यों से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। प्रवचन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शांत भाव से संत के विचार सुनते नजर आए। दद्दा शिष्य मंडली के वरिष्ठ गुरु भाई  ने कहा कि पार्थिव शिवलिंग निर्माण के साथ संत डॉ. अनिल शास्त्री के प्रवचन आयोजन को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष बना रहे हैं। शिव आराधना और उसके महत्व के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से जानकारी दी जा रही है। भजन प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। कई श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लीन रहे। स्थानीय लोगों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साह के साथ सहभागिता की।

आशुतोष राणा और राजपाल यादव के आगमन को लेकर उत्साहतीन दिवसीय आयोजन में फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों आशुतोष राणा और राजपाल यादव के पहुंचने की तैयारी है। इनके अलावा दद्दा शिष्य परिवार से जुड़े कई विधायक, मंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। फिल्म जगत की हस्तियों के संभावित आगमन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह है। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों के स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। विशाल पंडाल, आकर्षक प्रवेश द्वार और बेहतर व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कृषि उपज मंडी परिसर में विशाल पंडाल लगाया गया है। आकर्षक प्रवेश द्वार, मंच, बैठक व्यवस्था, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

आयोजन स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों की अलग-अलग टीमें तैनात हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रवेश, बैठक और अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए भोजन की भी पर्याप्त व्यवस्था पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महा रुद्राभिषेक में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई है। आयोजन समिति द्वारा बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त भोजन की व्यवस्था की गई है।
धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के बाद श्रद्धालु भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। आयोजन समिति के कार्यकर्ता भोजन व्यवस्था से लेकर अन्य सेवाओं में लगातार जुटे हुए हैं।


Featured News