Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अरुण यादव गिरफ्तार, कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/08/2026 11:45:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/08/2026 11:45:24 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बेलहरकला पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के अलावा हत्या से संबंधित मामले,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बेलहरकला पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के अलावा हत्या से संबंधित मामले, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष बेलहरकला हरिकेश भारती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि अरुण यादव उर्फ सिब्बू पुत्र अशोक यादव, निवासी बरई टोला वार्ड नंबर तीन, थाना कोतवाली खलीलाबाद को रविवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना बेलहरकला में दर्ज मुकदमा संख्या 244/2026, धारा 3(1)/2(b)(i) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में वांछित था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार अरुण यादव उर्फ सिब्बू के खिलाफ संतकबीरनगर जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बेलहरकला थाने में गैंगेस्टर एक्ट का मामला, हत्या से संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमा, कोतवाली खलीलाबाद में एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 से लेकर वर्ष 2026 तक कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दो मामले आर्म्स एक्ट, एक एनडीपीएस एक्ट और एक गैंगेस्टर एक्ट के तहत दर्ज है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।