-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर 152 पुड़िया में 520 ग्राम गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बखिरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 152 पुड़िया में रखे 520 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बखिरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 152 पुड़िया में रखे 520 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार टीम ने मेंहदावल रोड स्थित बंडा नाला पुलिया के पास से जाबिर उर्फ जावेद पुत्र अतहर उर्फ अख्तर रजा, निवासी रसूलाबाद लेडुआ महुआ, थाना बखिरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 152 पुड़िया में 520 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना बखिरा में मु0अ0सं0 330/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ददन राय, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल हिमांशु मिश्रा, लवकेश यादव और शैलेंद्र यादव शामिल रहे।
ओडिशा: शिक्षकों-कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी, 15 हजार से अधिक कर्मचारी आंदोलन में
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, 28 अगस्त को दिनभर बांधी जा सकेगी राखी
उत्तर प्रदेश: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अरुण यादव गिरफ्तार, कई आपराधिक मुकदमे दर्ज
महाराष्ट्र: पूर्व सैनिक परिवार को मिली राहत, तहसीलदार ने शिकायत की जांच कर सुनाया फैसला
