-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर आश्रम विद्यालय का औचक निरीक्षण, छात्राओं को बेहतर सुविधाओं के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने पुलिस उपमहानिरीक्षक पूनम के साथ आश्रम पद्धति विद्यालय, मड़िहान का औचक निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने पुलिस उपमहानिरीक्षक पूनम के साथ आश्रम पद्धति विद्यालय, मड़िहान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की भोजन व्यवस्था, किचन, स्टोर, बालिका छात्रावास, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।मंडलायुक्त ने भोजनालय में पहुंचकर बैठने की व्यवस्था, थाली-बर्तनों की स्वच्छता और आरओ वाटर की उपलब्धता देखी तथा स्वयं भोजन की गुणवत्ता परखी। किचन और स्टोर में दाल, चावल, आटा, तेल व मसालों की गुणवत्ता के साथ स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की गई। सब्जियां ताजी मिलने पर संतोष जताते हुए निर्देश दिया गया कि छात्राओं को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक, गुणवत्तापूर्ण और गरम भोजन उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने रसोइयों को टोपी, एप्रन और दस्ताने पहनने तथा किचन में जाली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मक्खी-मच्छरों से भोजन सुरक्षित रहे।छात्रावास की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा अधिकारियों ने बालिका छात्रावास के कमरों में बेड, लाइट, पंखे और अलमारी की व्यवस्था देखी। बाथरूम एवं शौचालयों में पानी, फिनाइल और अन्य स्वच्छता सुविधाओं की भी जांच की गई। कुछ शौचालयों में नल टपकता मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।छात्रावास अधीक्षिका को सुबह-शाम दो बार शौचालयों की सफाई कराने तथा सेनेटरी नैपकिन, साबुन और डिटर्जेंट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने और महिला सुरक्षाकर्मियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। बिना अनुमति या पास के किसी भी पुरुष कर्मचारी के बालिका छात्रावास में प्रवेश पर रोक के निर्देश भी दिए गए। NEET-JEE की तैयारी कर रहीं छात्राओं से किया संवाद विद्यालय में अनुसूचित जाति की 100 से अधिक छात्राएं रहकर NEET और JEE की निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर रही हैं। मंडलायुक्त और डीआईजी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से पढ़ाई और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।छात्राओं ने फिजिक्स और केमिस्ट्री के लिए अतिरिक्त मॉक टेस्ट एवं पुस्तकों की आवश्यकता बताई। इस पर मंडलायुक्त ने प्रधानाचार्य को लाइब्रेरी में NCERT पुस्तकों के साथ कोचिंग मॉड्यूल और सैंपल पेपर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक रविवार को फुल सिलेबस टेस्ट कराने तथा कमजोर छात्राओं के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने को कहा।डीआईजी पूनम ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़कर डॉक्टर और इंजीनियर बनने वाली छात्राएं पूरे समाज की तस्वीर बदल सकती हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विद्यालय के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने तथा छात्राओं के लिए हेल्पलाइन नंबर प्रमुख स्थानों पर चस्पा कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, 28 अगस्त को दिनभर बांधी जा सकेगी राखी
उत्तर प्रदेश: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अरुण यादव गिरफ्तार, कई आपराधिक मुकदमे दर्ज
महाराष्ट्र: पूर्व सैनिक परिवार को मिली राहत, तहसीलदार ने शिकायत की जांच कर सुनाया फैसला
मध्य प्रदेश: पोरसा में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में चीनी-प्याज का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
उत्तर प्रदेश: कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं के साथ किया सहभोज
