Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पान मसाला में मिलावट का खुलासा, 55 इकाइयों पर छापे; 15.70 करोड़ का माल जब्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/08/2026 10:38:00 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/08/2026 10:38:00 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पान मसाला कंपनियां कैंसर को बढ़ावा देने वाले रसायन की मिलावट कर रहे हैं. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से लखनऊ और कानपुर में ह जांच में यह खुलासा हुआ है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पान मसाला कंपनियां कैंसर को बढ़ावा देने वाले रसायन की मिलावट कर रहे हैं. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से लखनऊ और कानपुर में ह जांच में यह खुलासा हुआ है. जांच के दौरान 15.70 करोड़ का संदिग्ध पान मसाला व सामग्री जब्त की गई है. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अपर आयुक्त रेखा एस चौहान के नेतृत्व में कानपुर नगर और लखनऊ में पान मसाला निर्माण इकाइयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. जांच के दौरान पान मसाला में औद्योगिक चू ना,मैग्नीशियम कार्बोनेट, गैम्बियर, लिक्विड पैराफिन और प्रतिबंधित रंग से रंगी सुपारी की मिलावट की जा रही है. इससे कैंसर सहित अन्य विभिन्न बीमारियों को बढ़ावा मिलता है. 52 खाद्य सचल दलों ने 55 पान मसाला निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। 

इनमें 19 इकाइयां क्रियाशील मिलीं,जबकि 36 इकाइयां विभिन्न कारणों से बंद पाई गई।  बंद इकाइयों में जहां अन्य कारोबार संचालित किया जा रहा था, वहां कारण बताओं नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए गए. 15.70 करोड़ रुपए मूल्य से अधिक के 339.69 क्विंटल संदिग्ध खाद्य पदार्थ एवं अपमिश्रक जब्त किए गए हैं. 92 नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि खराब और शीघ्र क्ष रणीय 36.15 क्विंटल सामग्री, जिसकी कीमत 10.18 लाख रुपए है, मौके पर नष्ट कराई गई. कानपुर नगर में ग्रीनवर्थ इंटरप्राइजेज का लाइसेंस निलंबित कर खाद्य कारोबार बंद कर दिया गया. राधा रानी फ्रेगरेंस में एक ही परिसर में पान मसाला और तंबाकू का निर्माण पाए जाने पर परिसर को सील कर दिया गया. लखनऊ में राज किशोर संस का लाइसेंस निलंबन की संस्तु ति की गई. सत्यनारायण केशो राम प्राइवेट लिमिटेड में भी लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई।